कलेक्टर के अधीन मंदिर माफी की जमीन पर अतिक्रमण के प्रयास!
शहर के कीमती इलाके में स्थित मंदिर माफी की जमीन पर अतिक्रमण करने के तैयारी आज सुबह से जारी है। गुना नगर तहसील के खसरा नंबर 699 में 0.7420 हेक्टेयर भूमि शासकीय मंदिर माफी की है। जिसके प्रबंधक कलेक्टर हैं। यह जमीन दुबे कॉलोनी के पास स्थित हैं जिस पर मंदिर बना हुआ है। मंदिर के आसपास खाली मैदान है जबकि सामने शासकीय माध्यमिक विद्यालय का भवन बना है। विद्यालय भवन की तरफ सड़क के कॉर्नर पर खाली पड़ी जमीन पर आज सुबह से ही शहर के सेठ के द्वारा मिस्त्रियों और कर्मचारियों की मदद से चूना लाइन डालकर निर्माण कार्य का ले आउट डाले जाने से यह जगह चर्चा में आ गई। बताया जा रहा है कि यह पूरी भूमि शासकीय है। यहां कथा भागवत सार्वजनिक आयोजन और ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम जयंती के अवसर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। ऐसे में यहां व्यक्ति निजी निर्माण या अतिक्रमण नहीं सकता। नागरिकों ने कलेक्टर से मांग की है कि इस मामले को संज्ञान में लेकर मंदिर माफी की जमीन को सुरक्षित किया जाए और जांच कराकर अतिक्रमण के प्रयास विफल किए जाएं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)