कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में साप्‍ताहिक समय सीमा बैठक सम्‍पन्‍न

Monday, January 6, 2025 - 21:08
Updated: 2 years ago
0
कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में साप्‍ताहिक समय सीमा बैठक सम्‍पन्‍न

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्द्र सिंह की अध्‍यक्षता में कलेक्‍ट्रेट कार्यालय के सभागार में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रथम कौशिक, अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्रीमति जिया फातिमा सहित समस्‍त जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बैठक में प्रारंभ में कलेक्‍टर सतेन्‍द्र सिंह ने सीईओ जिला पंचायत को निर्देशित किया कि आगामी बैठक के दौरान ऐसे अधिकारी जो समय पर उपस्थित नहीं होते हैं उनकी एक दिवस के वेतन काटने की कार्यवाही की जाये। सीएम हेल्‍पलाइन की समीक्षा के दौरान कलेक्‍टर ने सख्‍त निर्देश दिये कि सभी विभाग अपनी 50 दिवस से अधिक की लंबित शिकायतों का निराकरण कर बंद कराना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन को निर्देशित किया गया कि आगामी 3 दिवस तक लगातार विभागवार सभी विभागों की प्रतिदिन समीक्षा कर उसकी रिपोर्ट प्रस्‍तुत करें। उन्‍होंने कहा कि प्रतिदिन किसी एक तहसील कार्यालय में जाकर राजस्‍व से संबंधित कार्यो की समीक्षा करे 

कलेक्‍टर ने बैठक में निर्देशित किया कि मुख्‍यमंत्री जनकल्‍याण अभियान अंतर्गत लगाये गये शिविरों में प्राप्‍त आवेदनों एवं उनके निराकरण की सतत समीक्षा की जाये। उन्‍होंने विभागीय अधिकारियों से कहा है कि वे अपने-अपने विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विशेष प्रयास करें और शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाना सुनिश्चित करें।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User