कलेक्टर की अध्यक्षता में नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक सम्पन्न

भवन अनुज्ञा, राजस्व वसूली और सीएम हेल्पलाइन पर दिया जोर, जो काम करे उसे आगे लाने के मिले निर्देश

Dec 18, 2025 - 22:56
Dec 18, 2025 - 23:00
 0  0
कलेक्टर की अध्यक्षता में नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक सम्पन्न

गुना  (आरएनआई) कलेक्टर की अध्यक्षता में आज नगरीय प्रशासन एवं आवास विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएमओ सुश्री मंजूषा खत्री, पीओ डूडा संजय श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 एवं 2.0 की विस्तृत समीक्षा की। इसमें स्वीकृत एवं निरस्त आवासों के कारणों पर चर्चा की गई। साथ ही जिओ-टैगिंग के अंतर्गत आवास निर्माण के तीनों चरण—नींव स्तर, लिंटन स्तर एवं छत पूर्ण—की प्रगति की जानकारी ली।

इसके पश्चात प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 के एएचपी घटक की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने ईडब्ल्यूएस, एलआईजी एवं एमआईजी आवासों को लेकर आवास मेला आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस क्षेत्र में तहसील एवं एसडीएम कार्यालय शुरू होना है, एवं इस जगह भविष्य में विकास की व्यापक संभावनाएं हैं।

बैठक में जल प्रदाय व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। इसमें सिंध नदी, पार्वती नदी, गोपी कृष्ण सागर बांध, नलकूप, तालाब एवं बावड़ी जैसे जल स्रोतों पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने कहा कि रेलवे, गेल, आईओसीएल जैसी क्रॉसिंग से जुड़े कार्यों में सभी डाइमेंशन और होमवर्क पहले से बेहतर तरीके से किया जाए, जिससे कार्य समय पर पूर्ण हो सके।

भवन अनुज्ञा के संबंध में कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नदी या नालों के पास किसी भी प्रकार की निर्माण अनुमति न दी जाए तथा भवन अनुज्ञा के मामलों का समयसीमा से 15 दिवस के पूर्व ही करने का प्रयास किया जाए।

इसके अतिरिक्त अमृत सीवर योजना, राजस्व वसूली, नामांतरण, विभिन्न निर्माण कार्यों एवं गीता भवन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही सीएम हेल्पलाइन की स्थिति की जानकारी ली गई, जिसमें बताया गय वर्तमान में 88.54 स्कोर के साथ ए-ग्रेड पर है। 

बैठक के समापन पर कलेक्टर श्री कन्याल ने डिप्टी कलेक्टर / सीएमओ गुना  को निर्देश दिए कि जो अधिकारी-कर्मचारी कार्य में लापरवाही बरतते हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई करें तथा जो अच्छा कार्य कर रहे हैं, उन्हें आगे लाया जाए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0