कलेक्टर एवं एसपी ने रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंड तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

Sunday, May 11, 2025 - 20:43
Updated: 1 year ago
0
कलेक्टर एवं एसपी ने रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंड तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

गुना (आरएनआई) कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी ने आज संयुक्त रूप से शहर की प्रमुख सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेल्‍वे स्टेशन, जयस्तंभ चौराहा, जज्जी बस स्टैंड और दशहरा मैदान का दौरा कर व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की।

निरीक्षण की शुरुआत रेल्‍वे स्टेशन से हुई, जहां कलेक्टर एवं एसपी ने स्टेशन पर आने-जाने वाली ट्रेनों की जानकारी ली। स्टेशन प्रबंधक उमेश सक्सेना द्वारा ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान की समय-सारणी से अवगत कराया गया। अधिकारियों को स्टेशन परिसर में लगे सायरनों की कोडिंग और उनके कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई ।

इसके पश्चात जयस्तंभ चौराहे का निरीक्षण कर वहां स्थापित सायरन और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जांच की गई। अधिकारियों ने संभावित स्थानों की भी पहचान की, जहां अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे और सायरन लगाए जा सकते हैं, जिससे निगरानी व्यवस्था और मजबूत हो सके।

इसके बाद कलेक्टर श्री कन्याल ने जज्जी बस स्टैंड का दौरा कर बस स्टैंड की साफ-सफाई, प्रतीक्षालय की स्थिति और यात्रियों की सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने आम यात्रियों से संवाद कर फीडबैक प्राप्त किया और नगरपालिका के सीएमओ को निर्देशित किया कि अव्यवस्था फैलाने वालों पर नियमानुसार चालान की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यह कार्रवाई किसी एक क्षेत्र में सीमित न होकर पूरे नगर क्षेत्र में समन्वित और सुनियोजित ढंग से हो।

निरीक्षण के अंत में अधिकारीगण दशहरा मैदान पहुँचे, जहाँ फायर विग की स्थिति का जायजा लिया गया। कलेक्टर श्री कन्याल ने सभी फायर ड्राइवरों से बातचीत कर उन्हें सजग और तत्पर रहने के निर्देश दिए। साथ ही, उपस्थित वालंटियर्स से संवाद कर उनके सहयोग की सराहना की।

कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि शहर की सुरक्षा और सुव्यवस्था सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस दिशा में प्रशासन, पुलिस और नागरिकों को मिलकर सतर्क और सक्रिय रहना होगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User