कर्नल सोफिया कुरैशी पर मंत्री की आपत्तिजनक टिप्पणी से सपाईयों में आक्रोश, जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

Thursday, May 15, 2025 - 18:43
Updated: 1 year ago
0
कर्नल सोफिया कुरैशी पर मंत्री की आपत्तिजनक टिप्पणी से सपाईयों में आक्रोश, जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

मथुरा (आरएनआई) समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव किशनपुरिया के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा "ऑपरेशन सिन्दूर" में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली भारत की बहादुर बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादी की बहन कहने के खिलाफ समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर  राष्ट्रपति  के नाम संबोधित ज्ञापन देना था लेकिन जिलाधिकारी कार्यालय मौजूद होते हुए भी अपने अधीनस्थ को ज्ञापन लेने भेजा समाजवादियों ने अधीनस्थ अधिकारी को ज्ञापन न देकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने की जिद पर अड़े रहे और भारत की बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी जिन्दाबाद, देश की बेटियों का अपमान नही सहेगा हिन्दुस्तान, भारत जिन्दाबाद, भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाए समाजवादियों के हंगामे व आक्रोश को देखते हुए जिलाधिकारी पीछे के गेट से बिना ज्ञापन लिए निकल गये। समाजवादियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन चस्पा कर दिया।

अधिवक्ता सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव किशनपुरिया ने कहा कि जो बेटियां राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित है उन देश की बेटियों के लिए भाजपा का मंत्री ऐसी सोच रखता है जो धर्म के आधार पर हमारे वीर बेटी को आतंकवादी की बहन  कहने की हिमाकत करता है साथ ही जिलाधिकारी द्वारा बिना ज्ञापन लिए पीछे के गेट निकल जाने पर जिलाधिकारी की निंदा की

बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी व पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष देवकीनंदन कश्यप ने संयुक्त रूप से कहा कि तत्काल प्रभाव से मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल भेजा जाए और बेटियों के खिलाफ घृणित मानसिकता की सोच रखने वाले मंत्री को तत्काल बर्खास्त कर विधानसभा की सदस्यता रद्द की जाए, साथ ही कहा कि मांगों पर अभिलंब कार्यवाही कर देश की बहादुर बेटी को न्याय नही दिया गया तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतर कर आन्दोलन करने को बाध्य होगी समाजवादी पार्टी मथुरा अधिवक्ता सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव किशनपुरिया एडवोकेट, पिछड़ा वर्ग महानगर अध्यक्ष देवकीनंदन कश्यप, अनुसूचित जाति महानगर अध्यक्ष मनीष आजाद, अल्पसंख्यक सभा महानगर अध्यक्ष बसीर खान, सैनिक प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष सुरेश यादव, रमेश सैनी बाबा साहब वाहनी महानगर अध्यक्ष, सिम्मी मलिक जिला अध्यक्ष महिला सभा , शबनम कुरेशी महानगर अध्यक्ष महिला सभा, सीमा कंडेर पूर्व जिला अध्यक्ष  महिला सभा, पिछड़ा वर्ग के पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश प्रसाद निषाद, बादल राज बंसल राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा, देवेंद्र निषाद महानगर उपाध्यक्ष सपा, मथुरा गिरिराज प्रसाद कश्यप रिटायर्ड आर्मी महानगर उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, मथुरा उदय सिंह निषाद, हरिओम यादव, श्रीमती राजेश वर्मा बघेल, छोटू ठाकुर पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड सपा, पवन चौधरी लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष मथुरा, फरमान खान, साबिर उस्मानी उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User