नवादा में भाई को बंधक बना कर दरिंदो ने नाबालिग को उठाया और कर दिया रेप, एक गिरफ्तार, एक फरार

Thursday, May 15, 2025 - 18:27
Updated: 1 year ago
0
नवादा में भाई को बंधक बना कर  दरिंदो ने नाबालिग को उठाया और कर दिया रेप, एक गिरफ्तार, एक फरार

नवादा (आरएनआई) नवादा में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है घटना मेसकौर थाना अंतर्गत एक गांव की है जहां 13 मई के दिन अपने दो भाईयों के साथ बाइक से अपनी मौसी के यहां जा रही नाबालिग लड़की से नाम पता पूछ कर दो युवकों ने जबरन सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है दरिंदों ने गांव से सटे बघार में लेजाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है वहीं इसका विरोध करने पर भाई की बेरहमी से पीटाई किया गया और बंधक बनाकर नाबालिग के साथ दरिंदगी की गई पीड़िता ने मेसकौर थाने में मामला दर्ज कराया है पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 13 मई की सुबह अपने दो भाई राहुल कुमार और अंकित कुमार के साथ बाइक से अपने मौसी के घर जाने के लिए निकली थी जैसे ही हम तीनों भाई बहन ग्राम रफीगंज बघार स्थित पुराना ईट भट्ठा के पास पहुंचे इसी बीच बाइक में पेट्रोल खत्म हो गई बाइक में तेल खत्म के बाद भाई अंकित किसी तरह हम भाई बहन को वहीं छोड़कर किसी तरह बाइक में पेट्रोल लाने मेसकौर बाजार की ओर गया इसी बीच भाई राहुल और मै सड़क किनारे छांव में होकर भाई का इंतजार कर रही थी इसी बीच दो युवक आए घर पता पूछ कर भाई के साथ मारपीट कर बंधक बनाकर दोनों युवकों ने जबरन गांव से सटे बघार में ले जा कर दुराचार किया सुनसान रास्ता,खुला बघार और कड़ी धूप के चलते कोई बचाने भी सामने नहीं आया दरिंदों से बचाने को लेकर चीखती रही चिल्लाती रही इस बीच दोनों युवक दरिंदगी करता रहा इसके बाद नाबालिग और बंधक में रहे भाई को वहीं छोड़ कर दोनों युवक भाग गए थे पीड़िता ने पूरी आपबीती पुलिस को सुनाई है वहीं इस वारदात के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दुष्कर्म के आरोपित एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है वहीं पुलिस इस वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी में जुटी है गिरफ्तार युवक मेसकौर थाना क्षेत्र के महाराजवन गांव के रघु कुमार का 19 वर्षीय पुत्र घनश्याम कुमार उर्फ दुलारचंद बताया जाता है वहीं इस रेप कांड में शामिल फरार चल रहे शख़्स की पहचान मेसकौर थाना क्षेत्र के महाराजवन गांव के लखन चौहान के 30 वर्षीय पुत्र गुरुदेव चौहान शामिल है जो पुलिस की गिरफ्त से बाहर है फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम प्रयास कर रही है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SUNNY BHAGAT

CRIME REPORTER

Comments (0)

User