करणी सेना द्वारा गुना जिले मे 302 के अपराधी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार न किए जाने पर भूख हड़ताल जारी

Wednesday, August 9, 2023 - 19:39
Updated: 3 years ago
0

गुना: आज से 4 महीने पहले दिनांक 5 अप्रैल 2023 को राघौगढ़ विधानसभा के ग्राम खेजरा में प्रह्लाद सिंह राजपूत जाति सिसोदिया की हत्या मीणा समाज के कुछ लोगों ने कर दी थी।

दिलीप मीणा गोपाल मीणा एवं अन्य साथियों के नाम जामनेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी यहां पर जामनेर थाने के टीआई दिलीप राजोरिया ने एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए अपराधियों को लाभ पहुंचाते हुए फरियादी पक्ष को नुकसान पहुंचाया और 302 धारा के बावजूद अपराधी आज भी खुले में घूम रहे हैं।

पीड़ित परिवार कई बार आवेदन एसपी ऑफिस और जिला प्रशासन को दे चुके हैं जिसके कारण आज दिनांक तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है इनके परिवार की और गुना शहर की अनेक महिलाएं और करणी सेना के सैनिक गुना जिले में हड़ताल कर रहे हैं।

एसपी ऑफिस के सामने आज करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सिंह राघव अपने साथियों के साथ गुना पहुंचे और एडिशनल एसपी से मिलकर जांच करी और अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग की शादी चेतावनी दी है। अगर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो भविष्य में और आंदोलन किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User