कमला हैरिस की सुरक्षा में शामिल सीक्रेट सर्विस एजेंट की सहयोगियों से मुठभेड़

विवाद में शामिल एजेंट सशस्त्र था और वह दूसरे एजेंट के साथ आक्रमकता दिखा रहा था। स्थिति को शांत करने के लिए मौके पर मौजूद सुपरवाइजर और एजेंट के इंचार्ज ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे।

Thursday, April 25, 2024 - 11:21
0
कमला हैरिस की सुरक्षा में शामिल सीक्रेट सर्विस एजेंट की सहयोगियों से मुठभेड़

वॉशिंगटन (आरएनआई) अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस की सुरक्षा में शामिल एक सीक्रेट सर्विस एजेंट को मुठभेड़ में शामिल होने के बाद तुरंत हटा दिया गया है। एजेंसी ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। एजेंट को कमला हैरिस के विवरण से हटा दिया गया है। वॉशिंगटन डीसी के बाहरी इलाके में ज्वाइंट बेस एंड्रयूज के पास सुबह के नौ बजे के आसपास सीक्रेट सर्विस एजेंट का अन्य एजेंट के साथ मुठभेड़ हो गया। यह मुठभेड़ कमला हैरिस के वहां पहुंचने से पहले हुई। 

मुठभेड़ में शामिल एजेंट की पहचान फिलहाल अज्ञात है। उन्हें तुरंत उनके कार्यभार से हटा दिया गया है। यूएस सीक्रेट सर्विस के संचार प्रमुख एंथनी गुग्लिएल्मी ने कहा, "उप-राष्ट्रपति के ज्वाइंट बेस एंड्रयूज से प्रस्थान का समर्थन करने वाले अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंट का ऐसा प्रदर्शन उनके सहयोगियों को अच्छा नहीं लगा।" उन्होंने आगे कहा, "अमेरिकी सक्रेट सर्विस हमारी कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को बहुत गंभीरता से लेती है।

मेडिकल कर्मियों को मौके पर बुलाया गया। इसके कारण कमला हैरिस की यात्रा में किसी प्रकार की देरी नहीं हुई। गुग्लिएल्मी ने बताया कि यह एक चिकित्सा से जुड़ा मामला है, इसलिए विभाग ने इस पर ज्यादा खुलासा नहीं किया है। कमला हैरिस न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गई, जहां उन्हें एक साक्षात्कार में शामिल होना था। 

विवाद में शामिल एजेंट सशस्त्र था और वह दूसरे एजेंट के साथ आक्रमकता दिखा रहा था। स्थिति को शांत करने के लिए मौके पर मौजूद सुपरवाइजर और एजेंट के इंचार्ज ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इसके बाद विवाद में शामिल एजेंट को हथकड़ी पहनाया गया और मेडिकल सुविधा दी गई। स्थानीय मीडिया ने बताया कि इस घटना ने एजेंटों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़ा किया है। गुग्लिएल्मी ने बताया कि कमला हैरिस को इस घटना की जानकारी दी दे गई है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User