कन्या भ्रूण मिलने से सनसनी:लगी भीड़

Friday, October 20, 2023 - 20:13
0
कन्या भ्रूण मिलने से सनसनी:लगी भीड़

हाथरस-20 अक्टूबर। इस समय मां भगवती के पवित्र नवरात्रि पर्व चल रहा है और इस समय सभी लोग मां भगवती की आराधना में लगे हैं। लेकिन इन नवरात्रि पर्व के दौरान एक कहावत आज सुबह घटित घटना पर पूर्ण रूप से चरितार्थ हो रही है कि सपूत कपूत सुने बहुतेरे माता सुनी न कुमाता। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला नाई का नगला नई बस्ती में आज सुबह एक खेत में एक कन्या का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई और मौके पर जहां लोगों की भारी भीड़ लग गई। वहीं लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और इस मामले को लेकर पूछताछ की। हाल में ही जिले में कई कन्या भ्रूण मिल चुके है।
आज शहर के मोहल्ला नाई का नगला नई बस्ती में कुछ लोगों ने एक कन्या भ्रूण को एक खेत में पड़े हुए देखा तो मौके पर क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ लग गई और यह भ्रूण देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि करीब 7 महीने का होगा। देखने से स्पष्ट था कि कोख में किसी बेटी का कत्ल करने के बाद इसे वहां फेंका गया है। मौके पर भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी तो कोतवाली पुलिस भी वहां आ गई। पुलिस ने इस कन्या भ्रूण को अपने कब्जे में ले लिया। इसे लेकर वहां पूछताछ भी की गई। वहीं मौके पर लगी क्षेत्रीय लोगों की भीड़ उस माता को भी कोसते हुए नजर आई जिसने ऐसा कृत्य करके दुनिया में आने से पहले ही देवी स्वरूप कन्या भ्रूण को फेंक दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User