औंग में मिट्टी खनन माफिया बेलगाम, जिम्मेदार सो रहे गहरी नींद

Wednesday, September 10, 2025 - 19:37
Updated: 1 year ago
0
औंग में मिट्टी खनन माफिया बेलगाम, जिम्मेदार सो रहे गहरी नींद

बिंदकी, फतेहपुर (आरएनआई) औंग थाना क्षेत्र के कौड़ियां गांव में मंगलवार की रात मिट्टी खनन माफियाओं का दुस्साहस खुलकर सामने आया। सरकारी जमीन से चकमार्ग को काटकर मिट्टी निकाली जा रही थी। गांव के पास जेसीबी मशीन से हो रहे खनन कार्य की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जेसीबी को पकड़कर खड़ा करा दिया। धीरे-धीरे करीब पांच सैकड़ा ग्रामीण इकट्ठा हो गए।

ग्रामीणों ने तत्काल औंग थाना प्रभारी को फोन कर सूचना दी, लेकिन थाना प्रभारी ने मामले को राजस्व टीम के जिम्मे डालते हुए कहा कि ये मेरा काम नहीं है। जब ग्रामीणों ने राजस्व टीम से संपर्क करना चाहा तो फोन तक नहीं उठाये गये। इसके बाद ग्रामीणों ने 112 नंबर पीआरवी को फोन किया। इसके बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। आखिरकार ग्रामीण थक-हारकर वापस लौट आए और खनन माफिया का खेल बिना रोक-टोक चलता रहा। ग्रामीणों का कहना है कि यह हालात प्रशासन की लापरवाही और खनन माफियाओं की ताकत का नतीजा हैं। लोगों का सवाल है कि जब सूचना देने के बावजूद पुलिस और राजस्व विभाग मौके पर नहीं पहुंचे, तो आखिर उनकी चुप्पी का कारण क्या है? क्या खनन माफियाओं को प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त है? जब गांव के सैकड़ों लोग मौके पर मौजूद थे, तब जिम्मेदार अधिकारी कहां थे? ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह खेल लंबे समय से जारी है। पुलिस, राजस्व व खनिज विभाग की मिलीभगत के बिना इतना बड़ा अवैध खनन संभव नहीं है। अब सवाल यह उठ रहा है कि जब जनता अपनी सुरक्षा और हक के लिए खुद खड़ी हो रही है, तब भी प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है, तो न्याय और कानून का सहारा आखिर कौन देगा?’

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User