ओपीडी में मरीजों की बढ़ रही भीड़ःसावधानी बरतें

Wednesday, October 25, 2023 - 21:02
0

हाथरस-25 अक्टूबर। जनपद में बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढती जा रही है। ऐसे में तमाम लोग बुखार, डेंगू से अपनी जान भी गवाह चुके है। जिला अस्पताल की ओपीडी में दिन प्रतिदिन मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। अस्पताल के सभी वार्ड फुल से है। ऐसे में तमाम लोग सरकारी अस्पताल की बजाय प्राइवेट हास्पीटलों में अपना इलाज करा रहे है। जिसमें ज्यादातर मामले डेंगू बुखार, वायरल फीवर, खांसी, जुखाम, सीने का दर्द, सिर दर्द के साथ सांस लेने में दिक्कतों के सामने आ रहे है।
डाक्टरों का कहना है कि मरीज घबरायें नही केवल किसी विशेषज्ञ चिकित्सक के परामर्श  लेने के बाद ही दवा का सेवन करे और इन दिनों में ठंण्डे सामान का परेहज करें। बुखार, खासी, जुखाम होने पर गर्म पानी का सेवन करें। साथ ही फुल बाजू के कपड़े पहने क्योंकि अब सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। सर्दियों में हमेशा मच्छर पैदा होते हंै लेकिन सावधानी बरतते रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User