एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों ने मनाया दीप उत्सव

Friday, November 10, 2023 - 20:48
Updated: 3 years ago
0
एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों ने मनाया दीप उत्सव

सिकंदराराऊ।
एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल रुदायन गोपी में दीपावली के अवसर पर दीपोत्सव एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोली बनाकर  एवं तरह तरह से आकर्षक दीपक सजाकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
 विद्यालय के  प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी ने बच्चों को दीपों के पर्व की महत्ता से अवगत कराते हुए कहा कि यह पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का संदेश देता है। उन्‍होंने कहा कि ज्ञान रूपी प्रकाश से जीवन में कष्ट रूपी अंधेरे को समाप्त किया जा सकता है।
उन्‍होंने बच्चों की इस कलाकारी की सराहना करते हुए पर्यावरण सुरक्षा हेतु पटाखे न जलाने की अपील की। खासकर खतरनाक पटाखों से परहेज करने की बात कही।
इस मौके पर विनय चतुर्वेदी, मित्रेश चतुर्वेदी, रुकमपाल सिंह, शक्तिपाल सिंह ,आरपी सिंह, अनंत चतुर्वेदी, जुगेंद्र यादव, अनिल यादव, शिवम यादव, मंजू गुप्ता, खुशी गुप्ता, छाया, यशिका चतुर्वेदी , राधा, मानसी पाठक, सोनी , नेहा कौशिक, करिश्मा, विवेचना त्रिवेदी, नेहा , यशी पचौरी कौशिकी पचौरी आदि मौजूद रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User