एसपी द्वारा जन शिकायत शिविर में सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों का किया निवारण

Sunday, June 15, 2025 - 11:50
Updated: 1 year ago
0
एसपी द्वारा जन शिकायत शिविर में सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों का किया निवारण

गुना (आरएनआई) पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी द्वारा जिले के समस्त थाना, चौकी प्रभारियों को जन शिकायतों के त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण करने हेतु निरंतर निर्देशित किया जा रहा है । इसके साथ ही जिले में पुलिस से संबंधित सी.एम. हेल्पलाईन की लंबित विभिन्न शिकायतों के निराकरण हेतु प्रत्येक माह शिकायत निवारण शिविर लगाकर शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण किये जाने हेतु निर्देश दिए। शनिवार को प्रात: 11 बजे गुना पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी अकिंत सोनी द्वारा एएसपी मानसिंह ठाकुर सहित जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी सीएसपी गुना भरत नोटिया, एसडीओपी गुना विवेक अष्ठाना, एसडीओपी राघौगढ़ दीपा डोडवे, प्रभारी एसडीओपी चांचौड़ा महेन्द्र गौतम एवं एसडीओपी धरनावदा युवराज सिंह चौहान के साथ सीएम हेल्पलाईन पर शिकायतों के विभिन्न शिकायतकर्ताओं को समक्ष में गंभीरता से सुना गया एवं जिनकी शिकायतों पर विधिसंगत कार्यवाही कर शिकायतों का निराकरण किया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User