एसपी की जनसुनवाई में पहुंचे तीन दर्जन फरियादी
गुना (आरएनआई) जिले में आमजन की पुलिस संबंधी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण हेतु प्रति मंगलवार गुना पुलिस कंट्रोल रुम स्थित सभागृह में पुलिस अधिकारियों द्वारा जनसुनवाई कर आवेदकों को समक्ष में सुना जाता है । इसी तारतम्य में मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी अंकित सोनी के द्वारा डीएसपी मुख्यालय जमीलउद्दीन सिद्दिकी, सीएसपी प्रियंका मिश्रा, एसडीओपी विवेक अष्ठाना, एसडीओपी राघौगढ दीपा डोडवे, एसडीओपी चांचौडा मनोज कुमार झा, परिवीक्षाधीन डीएसपी आनंद कुमार राय, कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक फिरदौस तबस्सुम, आरोन थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदोरिया, म्याना थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह सिकरवार,कोतवाली से उपनिरीक्षक कुशलपाल आदि अधिकारियों की मौजूदगी में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न अंचलों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं प्रकरणों को पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।जनसुनवाई में 35 आवेदकों द्वारा अपनी शिकायतों/समस्याओं के आवेदन पत्र पुलिस अधिकारियो को पेश किए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

