एसटीएफ और थरियांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओवरलोड ट्रकों से वसूली करने वाला लोकेटर और चालक गिरफ्तार

Wednesday, November 12, 2025 - 20:47
Updated: 11 months ago
0
एसटीएफ और थरियांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओवरलोड ट्रकों से वसूली करने वाला लोकेटर और चालक गिरफ्तार

फतेहपुर (आरएनआई) जिले से मोरंग व गिट्टी आदि के अवैध परिवहन कर बड़े पैमाने पर सरकारी राजस्व को हानि पहुंचाने के चल रहे खेल का एसटीएफ व थरियांव पुलिस ने भांडाफोड़ दिया। इस कार्रवाई में न सिर्फ लोकेटरों पर शिकंजा कसा गया, बल्कि खनन और परिवहन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी गिरफ्त में आ गये। बीती देर रात एसटीएफ लखनऊ के निरीक्षक दीपक सिंह ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए एक लोकेटर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एसटीएफ के अनुसार काफी अर्से से इस जिले से बिना रवन्ना मोरंग व गिट्टी के चल रहे अवैध परिवहन की शिकायतें मिल रहीं थीं। एसटीएफ के अधिकारियों ने इसका खुलासा कर कार्रवाई करने के लिए निरीक्षक दीपक सिंह को जिम्मेदारी सौंपी। उसी क्रम में निरीक्षक सिंह लगातार मुखबिरों का जाल बिछाकर पर्दाफाश करने की योजनाओं को अंजाम देने लगे। मंगलवार को निरीक्षर सिंह अपनी टीम के साथ इसकी सुरागरसी में जनपद में मामूर थे, तभी उन्हें मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक लोकेटर मोटर साइकिल से थरियांव अवैध परिवहन की सिलसिले में आ रहा है। मुखबिर खास की सूचना पर भरोसा करते हुए उन्होने थरियांव पुलिस को इसकी जानकारी देते हुए सहयोग चाहा। दोनो टीमें संयुक्त रूप से हाईवे पर एक जगह पहुंची और वाहनों की पडताल करने लगे। इस बीच उन्हें बताई गई मोटरसाइकिल नंबर पर एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोका और पूछताछ करने लगी। इस दौरान उसने अपना नाम धीरेन्द्र पुत्र ज्ञान सिंह निवासी जयरामनगर थाना राधानगर बताया। कुछ ही देर में वह पुलिस के सामने टूट गया। फिर उसने जो बताया उसे सुनकर लोग दंग रह गये। लोकेटर के अनुसार इस खेल में खनन विभाग व परिवहन (एआरटीओ) विभाग के अधिकारी कर्मचारी संलिप्त हैं। उसने बताया कि वह पांच हजार रुपये प्रति ट्रक उपरोक्त विभागों को देता है। ट्रक मालिकों से बिना रोक-टोक के वाहन पास जनपद की एक सीमा से दूसरी सीमा पार कराने का सात हजार रुपये लेता है। एसटीएफ ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक मोरंग लदा ट्रक आता दिखाई दिया, जब उसे रोक कर पूछा गया तो चालक ने अपना नाम विक्रम पुत्र जयराम सिंह निवासी मोहम्मदपुर, बहुआ थाना ललौली बताते हुए कहा कि मालिक ने बताया कि धीरेन्द्र के माध्यम से परिवहन विभाग पीटीओ के पास महीने की इंट्री के रुपये भेजे जा चुके हैं कोई नहीं रोंकेगा। धीरेन्द्र से बात कर लीजिए। धीरेन्द्र के अनुसार खनन अधिकारी के गनर राजू के जरिए उनकी लोकेशन मिलती है, जिसका माहवारी राजू को प्रति ट्रक उपलब्ध कराई जाती है। पुलिस ने खनन अधिकारी व उसके गनर राजू पविाहन विभाग के अधिकारी के चालक बबलू पटेल, धीरेन्द्र, विक्रम व मुकेेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चोरी की मोरंग लदे ट्रक को सीज कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User