एलएलसी टेन-10 का जलवा जारी, आज दूसरे दिन लखनऊ में गाजियाबाद टाइगर्स के सामने काशी नाइट्स की चुनौती

उद्घाटन समारोह में कई स्टार क्रिकटर्स का जलवा देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने इस लीग का उद्घाटन किया।

Friday, February 14, 2025 - 09:30
0
एलएलसी टेन-10 का जलवा जारी, आज दूसरे दिन लखनऊ में गाजियाबाद टाइगर्स के सामने काशी नाइट्स की चुनौती

लखनऊ (आरएनआई) लीजेंड्स लीग क्रिकेट द्वारा आयोजित की जा रही एलएलसी टेन-10 लीग का आगाज हो चुका है। इसके मुकाबले लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। आज दूसरे दिन गाजियाबाद टाइगर्स का सामना काशी नाइट्स से होगा। यह मैच रात आठ बजे से खेला जाएगा। बुधवार को उद्घाटन मैच में मेरठ इनवेडर्स ने वेंकेटेश्वरा लायंस को रोमांचक मुकाबले में छह रन से हरा दिया। फिलहाल ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेले जा रहे हैं। 

इससे पहले उद्घाटन समारोह में कई स्टार क्रिकटर्स का जलवा देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने इस लीग का उद्घाटन किया। उनके साथ मंच पर वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल और ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली भी मौजूद रहे। इतना ही नहीं, रंगारंग कार्यक्रम में गायक स्वरूप खान ने 'कर हर मैदान फतह' गाकर खिलाड़ियों का जोश बढ़ाया।

एलएलसीटेन10 लीग उत्तर प्रदेश में क्रिकेट के प्रति जुनून और उत्साह को एक नई दिशा देगी। यह लीग युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मौका प्रदान करने जा रही है। लीग के सभी मैचों का प्रसार भारती के वेव्स चैनल पर सीधा प्रसारण होगा।

लीग में उत्तर प्रदेश की 12 टीमें खेल रही हैं, जिनमें राज्य के विभिन्न शहरों के खिलाड़ी शामिल हैं। इन टीमों के मेंटर क्रिस गेल, हरभजन सिंह, सुरेश रैना और ब्रेट ली हैं। लीग के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा हैं, जबकि लीग कमिश्नर जोंटी रोड्स हैं।

इस टूर्नामेंट के लिए 12 टीमों को तीन ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-1 में झांसी, नोएडा, गाजियाबाद और वाराणसी की टीमें हैं। वहीं, ग्रुप-2 में मेरठ, मोरादाबाद, केरासा लखनऊ और डे स्प्रिंग ईगल्स लखनऊ की टीमें हैं। ग्रुप-3 में मथुरा, कानपुर, आगरा और बरेली की टीमें हैं। ग्रुप स्टेज में कुल 18 मैच खेले जाएंगे। वहीं, नॉकआउट राउंड में फाइनल समेत छह मैच खेले जाएंगे। कुल मिलाकर 24 मैच खेले जाएंगे।

22 फरवरी को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस लीग में आगे भी सितारों का भी जमावड़ा लगेगा। 21 फरवरी को दिग्गज गायक जावेद अली लाइव परफॉर्म करेंगे, जबकि 22 फरवरी को फाइनल वाले दिन दिग्गज गायक कैलाश खेर अपने बैंड के साथ परफॉर्म करेंगे। उन्होंने भी इस टूर्नामेंट को शुभकामना संदेश भेजा है।

Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User