एयर इंडिया विमान के पायलट सुमित सभरवाल को अंतिम विदाई, पार्थिव शरीर मुंबई लाया गया

हादसे का शिकार हुए एअर इंडिया के विमान की कमान कैप्टन सुमित सभरवाल के पास थी। उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर भी थे। डीजीसीए ने पहले एक बयान में कहा था कि सभरवाल के पास 8,200 घंटे की उड़ान का अनुभव था, जबकि कुंदर के पास 1,100 घंटे की उड़ान का अनुभव था।

Tuesday, June 17, 2025 - 10:52
0
एयर इंडिया विमान के पायलट सुमित सभरवाल को अंतिम विदाई, पार्थिव शरीर मुंबई लाया गया

मुंबई (आरएनआई) पिछले हफ्ते यानी 12 जून को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया विमान के पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल का पार्थिव शरीर मंगलवार को मुंबई लाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि सुमित सभरवाल के पार्थिव शरीर को लेकर एक टीम सुबह एक उड़ान से मुंबई हवाई अड्डे पहुंची। यहा से सुमित के परिवार के सदस्य इसे पवई के जल वायु विहार स्थित उनके आवास पर ले गए।

उन्होंने बताया कि पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने के लिए एक घंटे तक सभरवाल के घर पर रखा जाएगा और बाद में उनका अंतिम संस्कार चकला विद्युत शवदाह गृह में किया जाएगा। सभरवाल (56) मुंबई में अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ रहते थे।

242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान AI-171 12 जून को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान के एक मेडिकल कॉम्प्लेक्स में दुर्घटनाग्रस्त होने से विमान में सवार एक यात्री को छोड़कर सभी की मौत हो गई, जबकि 29 अन्य लोग जो जमीन पर थे, उनकी भी मौत हो गई थी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User