एयरटेल लाया 59 रुपए का प्लान, रोज का बचा डेटा वीकेंड में कर पाएंगे यूज

एयरटेल ने यूजर बेस बढ़ाने के लिए नया और सस्ता रिचार्ज प्लान पेश किया है जिसे 'Weekend Rollover Data Pack' नाम दिया गया है। इस प्लान में सोमवार से शुक्रवार तक बचा अनयूज्ड डेटा शनिवार और रविवार को जोड़ दिया जाएगा। फिलहाल यह प्लान हरियाणा और नॉर्थ-ईस्ट सर्कल के यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

Sunday, March 16, 2025 - 11:00
0
एयरटेल लाया 59 रुपए का प्लान, रोज का बचा डेटा वीकेंड में कर पाएंगे यूज

नई दिल्ली (आरएनआई) एयरटेल की तरफ से यूजर बेस बढ़ाने के लिए समय समय पर प्लान्स में बदलाव किए जाते हैं। अब एक ऐसा ही नया रिचार्ज प्लान पेश किया है। इसमें डेटा रोलओवर का फायदा मिलने वाला है। इस प्लान को "Weekend Rollover Data Pack" नाम दिया गया है। इसके तहत सोमवार से शुक्रवार तक बचा हुआ अनयूज्ड डेटा शनिवार और रविवार के लिए जोड़ दिया जाएगा। फिलहाल, यह प्लान हरियाणा और नॉर्थ-ईस्ट सर्कल के एयरटेल यूजर्स के लिए उपलब्ध बताया जा रहा है।

नया Weekend Rollover Pack 59 रुपए में उपलब्ध है और इसकी वैधता 28 दिन की होगी। इस प्लान का फायदा उठाने के लिए एयरटेल प्रीपेड ग्राहकों के पास अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली डेटा बेनिफिट वाला एक बेस प्लान एक्टिव होना जरूरी है।

अगर कोई ग्राहक 2GB प्रति दिन का डेटा प्लान इस्तेमाल करता है, लेकिन किसी दिन केवल 1GB डेटा ही उपयोग करता है, तो बचा हुआ 1GB डेटा वीकेंड (शनिवार-रविवार) के लिए जोड़ दिया जाएगा। एयरटेल का कहना है कि इस अतिरिक्त डेटा का उपयोग वीडियो कॉलिंग, OTT स्ट्रीमिंग और अन्य ऑनलाइन एक्टिविटीज के लिए किया जा सकता है। जब ग्राहक का डेटा खत्म हो जाएगा, तो इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक कम कर दी जाएगी।

एयरटेल भारत में Weekend Rollover बेनिफिट देने वाली सबसे नई टेलीकॉम कंपनी बन गई है। इससे पहले, Vodafone Idea (Vi) पहले से ही ऐसा ही वीकेंड डेटा रोलओवर प्लान ऑफर करता है। एयरटेल अपने पोस्टपेड मोबाइल प्लान्स में भी मंथली डेटा रोलओवर बेनिफिट देता है।

एयरटेल ने हाल ही में एप्पल के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत, एयरटेल के होम Wi-Fi (Xstream Fiber) और पोस्टपेड मोबाइल यूजर्स को एप्पल टीवी+ की मुफ्त एक्सेस मिलेगी। एयरटेल Xstream Fiber और पोस्टपेड मोबाइल यूजर्स 999 रुपए या उससे अधिक के प्लान में एप्पल टीवी+ की स्ट्रीमिंग लाइब्रेरी का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, एयरटेल के पोस्टपेड ग्राहक एप्पल टीवी+ के साथ 6 महीने के लिए एप्पल म्यूजिक का फ्री सब्सक्रिप्शन भी पा सकते हैं। दरअसल जुलाई के महीने में कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान में बदलाव किए थे। दरअसल महंगे रिचार्ज होने की वजह से बहुत सारे यूजर्स ने एयरटेल का साथ छोड़ दिया था।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User