एमपी में राहुल गांधी के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं से बड़ी चूक, मंच पर लगे बैनर में बीजेपी केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को किया शामिल

Monday, April 8, 2024 - 12:54
Updated: 3 years ago
0
एमपी में राहुल गांधी के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं से बड़ी चूक, मंच पर लगे बैनर में बीजेपी केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को किया शामिल

सिवनी (आरएनआई) राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर है। वो आज सिवनी जिले से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी एमपी के सिवनी जिले में लखनादौन विधानसभा के धनोरा ग्राम में आज आएंगे। लेकिन उनके आने से एक दिन पहले ही कांग्रेस नेताओं से बड़ी चूक हो गई है। जिसके बाद से कांग्रेस सवालों के घेरे में आ गई है।

बता दें कि राहुल गांधी के दौरे से पहले कांग्रेस जोर शोर से तैयारियों में लगी है। इसलिए राहुल गांधी के मंच पर कांग्रेस नेताओं का बैनर लगाया गया है। इस बैनर में कांग्रेस के दिग्गजों की फोटो लगाकर कांग्रेस पार्टी प्रचार प्रसार कर रही है। लेकिन इसी बीच बैनर में कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने बड़ी चूक कर दी। जिस लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस अपने प्रत्याशी और पार्टी का प्रचार प्रसार कर रही है। उसी कांग्रेस के बैनर में बीजेपी के केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान में मंडला संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते की फोटो लगा दी गई। जब इस और मीडिया ने ध्यान दिया तो आनन-फानन में बैनर की उस फोटो पर दूसरा पोस्टर चिपका दिया गया।

राहुल के मंच पर लगे कांग्रेस के बैनर में बीजेपी के फग्गन सिंह कुलस्ते की फोटो ने कई सवाल खड़े कर दिए है। सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी का आगमन होने जा रहा है और कांग्रेस पार्टी से इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई। अब इसे कांग्रेस की चूक कहे या षड्यंत्र, क्योंकि कांग्रेस पार्टी में दल बदलू और विश्वास घाती भस्मासुर भरे हुए हैं। कांग्रेस पार्टी ने केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की फोटो पर पोस्टर तो चिपका दिया पर कई सवाल खड़े कर दिए।

बता दें कि राहुल गांधी आज एमपी के दौरे पर रहेंगे। इस बीच वो मंडला लोकसभा सीट के अंतर्गत सिवनी और शहडोल में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User