एमपी में मंत्री के पीए और रिश्तेदार पर जानलेवा हमला, पेट में घोंपे चाकू

Tuesday, April 29, 2025 - 10:07
Updated: 1 year ago
0
एमपी में मंत्री के पीए और रिश्तेदार पर जानलेवा हमला, पेट में घोंपे चाकू

इंदौर (आरएनआई) मध्यप्रदेश के कद्दावर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निज सहायक यानि पीए पर हमला किया गया है। रविवार को सुबह यह वारदात हुई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के सहायक और निकट के रिश्तेदार रवि विजयवर्गीय पर चाकू से हमला किया गया। उनपर चाकू से कई वार किए गए जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। रवि विजयवर्गीय की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। पलासिया थाना पुलिस के अनुसार एक कैब ड्राइवर ने उन्हें चाकू घोंपा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User