एमपी नर्सिंग कॉलेज घोटाले में डीएसपी और इंस्पेक्टर समेत 10 नए आरोपी, 4 CBI अफसरों समेत 23 पर FIR

Wednesday, May 22, 2024 - 13:38
Updated: 2 years ago
0
एमपी नर्सिंग कॉलेज घोटाले में डीएसपी और इंस्पेक्टर समेत 10 नए आरोपी, 4 CBI अफसरों समेत 23 पर FIR

एमपी (आरएनआई) नर्सिंग कॉलेज रिश्वतखोरी केस में सीबीआई ने 23 लोगों को आरोपी बनाया है। मध्यप्रदेश नर्सिंग कॉलेज घोटाले की जांच के लिए रिश्वत लेने के मामले में मंगलवार को सीबीआई ने 10 नए आरोपी घोषित किए हैं। इनमें सीबीआई के ही डीएसपी और एक इंस्पेक्टर शामिल हैं। अब मामले में 5 सीबीआई अफसरों को मिलाकर आरोपियों की संख्या कुल 23 हो गई है। एक और सीबीआई इंस्पेक्टर, तथा DSP हुए गिरफ्तार।अफसरों की रिश्वतखोरी की बात सामने आने के बाद इस मामले की जांच के लिए टीम बढ़ गई हैं. अब दिल्ली टीम के साथ सीबीआई की 7 कोर टीमें और 3 से 4 सहायक टीमों लगातार छापेमारी कर रही हैं. ये टीमें भोपाल, इंदौर, रतलाम समेत राजस्थान के जयपुर में 31 ठिकानों पर अब तक छापेमारी कर चुकी हैं. अब तक कुल 2.33 करोड़ नकद, चार सोने के बिस्किट और 36 डिजिटल डिवाइज जब्त किए गए हैं. फिलहाल जांच जारी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User