एमपी: थानों में अपराधियों के ‘लंगड़ा कर चलने’ वाले वीडियो की असलियत, पुलिस–अपराधी की मिलीभगत का खेल!
एमपी (आरएनआई) थानों में अपराधियों के “लंगड़ा कर चलने” वाले जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, उनके पीछे की सच्चाई कम ही लोग जानते हैं। अक्सर होता यह है कि जब किसी अपराधी को हवालात से बाहर निकाला जाता है, तो पुलिसकर्मी कह देता है – “लंगड़ा कर चलो।” फिर अपराधी नाटक करते हुए लंगड़ाने लगता है, ताकि बाहर देखकर लोग समझें कि पुलिस ने सख़्त कार्रवाई की है। असलियत में कई बार यह पुलिस और अपराधी दोनों की मिलीभगत होती है— पुलिस पर सख़्ती का दिखावा, अपराधी पर कार्रवाई का दिखावा। परिणाम यह कि न अपराध कम होते हैं, न अपराधियों के हौसले, सिर्फ़ दिखावे की स्क्रिप्ट चलती रहती है और जनता भ्रम में रहती है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

