एनडीएमसी संविदाकर्मियों के अधिकारों की अनदेखी पर रोष, आंदोलन की चेतावनी
एम.के.मधुबाला पत्रकार
नई दिल्ली (आरएनआई) एनडीएमसी एससी/एसटी कर्मचारी फ्रंट (पंजी) के संयोजक अशोक कुमार ने परिषद प्रशासन से मांग की है, कि 889 संविदा कर्मचारियों को अन्य कर्मचारियों की तरह सभी लाभ दिए जाय।
श्री कुमार ने आज यहां जारी एक वयान में कहा है, कि पालिका परिषद ने गत 27 अगस्त 2014 को प्रस्ताव संख्या 14 (H-10) के माध्यम से इस आशय की स्वीकृत दी थी।उन्होंने कहा कि इसके बाबजूद इन कर्मचारियों को अब तक परिवहन भत्ता, मकान किराया भत्ता और कैशलेस चिकित्सा सुविधा आदि का लाभ नहीं मिल पाया है, जबकि परिषद द्वारा पारित प्रस्ताव कानूनी रूप से लागू होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जब परिषद का प्रस्ताव पास हो चुका है, तो तकनीकी कारणों या आंतरिक प्रशासनिक देरी के आधार पर कर्मचारियों को उससे वंचित रखना न्यायसंगत नहीं है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 समानता और समान अवसर का अधिकार देते हैं, जिसके आधार पर संविदा कर्मचारियों के साथ भेदभाव ठीक नही है। उन्होंने चेतावनी दी,कि यही हाल रहा तो आंदोलन को दोहराना पड़ेगा।
फ्रंट के नेता ने कहा है कि संविदा कर्मचारियों को भत्ते और चिकित्सा सुविधाएँ न मिलने से उनकी रोज़मर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। बढ़ती महँगाई में बिना मकान किराया भत्ते के गुज़ारा मुश्किल है और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में कई कर्मचारी और उनके परिवार गंभीर संकट झेल रहे हैं।एल.एस.
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



