एथेनॉल पेट्रोल पर मचा बवाल! मनीष कश्यप की कार का इंजन खराब होने पर कंपनी ने बदला बयान

Wednesday, July 8, 2026 - 21:31
0
एथेनॉल पेट्रोल पर मचा बवाल! मनीष कश्यप की कार का इंजन खराब होने पर कंपनी ने बदला बयान

मनीष कश्यप की नई कार के इंजन खराब होने को लेकर एथेनॉल पेट्रोल पर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है।

मनीष कश्यप का दावा है कि शुरुआत में कंपनी के एक्सपर्ट्स ने इंजन खराब होने की वजह एथेनॉल पेट्रोल बताई थी। लेकिन दो दिन बाद कंपनी ने अपना बयान बदलते हुए कहा कि इंजन में पानी जाने के कारण वह सीज हुआ, एथेनॉल पेट्रोल इसकी वजह नहीं था।

इस मामले पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसी एक गाड़ी के खराब होने से एथेनॉल को बदनाम नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी की गाड़ी में समस्या है तो उसे ठीक कराने में मदद की जा सकती है, लेकिन एथेनॉल पूरी तरह सुरक्षित है।

वहीं, इस पूरे विवाद के बाद सोशल मीडिया पर कई सवाल उठ रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि अगर शुरुआत में कंपनी ने एथेनॉल को वजह माना था, तो बाद में बयान क्यों बदला? हालांकि, कंपनी का कहना है कि जांच में इंजन खराब होने की वजह पानी जाना पाया गया।

फिलहाल इस मामले को लेकर बहस जारी है। मनीष कश्यप अपने दावे पर कायम हैं, जबकि कंपनी और सरकार एथेनॉल को सुरक्षित बता रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User