एटीएस ने कानपुर ऑर्डिनेंस फैक्टरी के कर्मी को किया गिरफ्तार, पाकिस्तान की एजेंसी आईएसआई के लिए कर रहा था काम

यूपी एटीएस ने कानपुर ऑर्डिनेंस फैक्टरी के कर्मी को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम कर रहा था।

Wednesday, March 19, 2025 - 15:17
0
एटीएस ने कानपुर ऑर्डिनेंस फैक्टरी के कर्मी को किया गिरफ्तार, पाकिस्तान की एजेंसी आईएसआई के लिए कर रहा था काम

कानपुर (आरएनआई) उत्तर प्रदेश एटीएस ने ऑर्डिनेंस फैक्टरी, हजरतपुर फिरोजाबाद में कार्यरत रविंद्र कुमार को गिरफ्तार गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी कथित पाकिस्तानी एजेंट नेहा शर्मा के साथ षड्यंत्र कर ऑर्डिनेंस फैक्टरी की गोपनीय और संवेदनशील सूचनाएं व दस्तावेज साझा कर रहा था।

इसी क्रम में एटीएस उत्तर प्रदेश को जानकारी मिली थी कि रविंद्र कुमार कथित पाकिस्तानी एजेंट नेहा शर्मा से ऑर्डिनेंस फैक्टरी, कानपुर में कार्यरत कुमार विकास भी जुड़ा है और ऑर्डिनेंस फैक्टरी की गोपनीय सूचनाएं व दस्तावेज व्हाट्सएप के माध्यम से कथित पाकिस्तानी एजेंट को उपलब्ध करा रहा है।

एटीएस उत्तर प्रदेश द्वारा सूचना की गहनता से जांच व अभियुक्त से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि कुमार विकास पुत्र अशोक कुमार निवासी थाना सट्टी, जनपद कानपुर देहात कानपुर ऑर्डिनेंस फैक्टरी में जूनियर वर्क्स मैनेजर के पद पर नियुक्त है। यह जनवरी 2025 में कथित पाकिस्तानी एजेंट नेहा शर्मा से फेसबुक के माध्यम से संपर्क में आया था।

उक्त कथित पाकिस्तानी एजेंट नेहा शर्मा (छद्म नाम) द्वारा खुद को भारत हैवी इलेक्ट्रानिक लिमिटेड में कार्य करना बताकर व्हाट्सएप मैसेंजर पर बातचीत कर मोबाइल नंबर साझा किए गए। अभियुक्त कुमार विकास द्वारा पाकिस्तानी कथित एजेंट नेहा शर्मा से गोपनीय रूप से वार्ता करने के लिए लूडो एप का इस्तेमाल किया जाता था।

कथित एजेंट के कहने पर पैसों के लालच में अभियुक्त कुमार विकास द्वारा आर्डिनेंस फैक्टरी के डॉक्यूमेंट्स, उपकरणों व निर्माण होने वाले गोला बारूद, कानपुर के कर्मचारियों की अटेन्डेंस शीट, ऑर्डिनेंस फैक्टरी कानपुर के अंदर मशीनें व ऑर्डिनेंस फैक्टरी कानपुर की प्रोडक्शन संबंधी चार्ट आदि की महत्वपूर्ण गोपनीय सूचनाएं कथित पाकिस्तानी एजेंट नेहा शर्मा को भेजी गई है।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User