कलेक्‍टर द्वारा फुटवियर डिजाइन एंड डेव्‍लपमेंट इंस्‍टीट्यूट का किया भ्रमण

आप सभी में आगे बढ़ने का जज्‍बा होना चाहिये – कलेक्‍टर किशोर कुमार कन्‍याल

Wednesday, March 19, 2025 - 21:14
Updated: 2 years ago
0
कलेक्‍टर द्वारा फुटवियर डिजाइन एंड डेव्‍लपमेंट इंस्‍टीट्यूट का किया भ्रमण

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा आज गुना के हरिपुर पंचायत के ग्राम महाराजपुरा स्थित फुटवियर डिजाइन एंड डेव्‍लपमेंट इंस्‍टीट्यूट (एफडीडीआई) का भ्रमण कर किया। इस दौरान मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे, अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमति शिवानी पाण्‍डे उपस्थित रहे। 

कलेक्‍टर श्री कन्‍याल द्वारा सर्वप्रथम इंस्‍टीट्यूट के वर्कशॉप, व्‍हीएम लैब, आईटी लैब सहित संपूर्ण परिसर का भ्रमण किया। इस अवसर पर एक्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर नोएडा मंजू मान द्वारा इंस्‍टीट्यूट में उपलब्‍ध कोर्स, फैकल्‍टी एवं उपलब्‍ध संसाधनों की जानकारी दी गई। 

कलेक्‍टर श्री कन्‍याल द्वारा एफडीडीआई इंस्‍टीट्यूट में अध्‍ययनरत विधार्थियों से चर्चा की। उन्‍होंने कहा कि इंस्‍टीट्यूट तभी बढ़ेगा जब आप अच्‍छे से काम करेंगे। आपमें आगे बढ़ने का जज्‍बा होना चाहिये। अपने अंदर क्रिएटिविटी डेवलप करें। आप भाग्‍यशाली है कि संपूर्ण भारत में एफडीडीआई के 12 इंस्‍टीट्यूट है, जिसमें एक गुना भी शामिल है। 

आज इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला व्‍यापार उद्योग केन्‍द्र प्रकाश इंदोरे द्वारा टेक्‍सटाइल, फैशन डिजायन, फुटवियर डिजायन आदि इकाई स्‍थापित करने के संबंध में शासन की योजनाओं की जानकारी दी। उन्‍होंने आगामी 26 मार्च 2025 को जिला पंचायत विश्रामगृह गुना में आयोजित ‘युवा संगम’  कार्यक्रम में रोजगार एवं स्‍वरोजगार संबंधी जानकारियों के लिए उपस्थित विधार्थियों को आमंत्रित किया। उन्‍होंने बताया कि भविष्‍य में उद्यमिता जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। 

कलेक्‍टर श्री कन्‍याल द्वारा डीपीएम एनआरएलएम श्रीमति सोनू सुशीला यादव को आजीविका कैफे संचालित करने के निर्देश दिये। उन्‍होंने कहा कि हमारा लक्ष्‍य है कि हम आगामी 2 साल में 50 हजार दीदियों को लखपति दीदी बनाएं। 

इस अवसर पर एक्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर नोएडा मंजू मान द्वारा इंस्‍टीट्यूट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एफडीडीआई शिक्षा प्रदान करने, फुटवियर, लेदर एक्सेसरीज और लाइफ़स्टाइल उत्पाद के क्षेत्रों में कौशल अंतर को पाटने के द्वारा भारतीय उद्योग को सुविधा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, और राष्ट्र निर्माण में अपने निरंतर योगदान के कारण, एफडीडीआई को एफडीडीआई अधिनियम 2017 के तहत "राष्ट्रीय महत्व का संस्थान" का दर्जा दिया गया है। एफडीडीआई एक प्रमुख शैक्षणिक और प्रशिक्षण संस्थान है जो फुटवियर और उत्पाद, चमड़ा उत्पाद, खुदरा और फैशन मर्चेंडाइज़ और फैशन डिज़ाइन क्षेत्रों के विकास और वृद्धि के लिए समर्पित है। एफडीडीआई की पूरे भारत में उपस्थिति है और देश भर में इसके 12 अत्याधुनिक परिसर हैं। इसमें विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा और सुविधाएं हैं (स्मार्ट क्लास रूम से सुसज्जित, नवीनतम मशीनरी और उपकरणों के साथ कार्यशालाएं, हाईटेक आईटी लैब, हाई एंड उत्पाद विकास केंद्र, अंतर्राष्ट्रीय परीक्षण केंद्र, व्यापक पुस्तकालय, ऑडिटोरियम और खेल सुविधाएं, और परिसर में छात्रावास आदि), जो फुटवियर, चमड़ा उत्पाद, खुदरा और संबद्ध उद्योगों के लिए उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण और वितरण के अंतर्राष्ट्रीय मानकों को सुनिश्चित करने के लिए कार्यात्मक डोमेन में बनाए गए हैं। देश के लगभग सभी प्रमुख उद्योग संस्थान से जुड़े हुए हैं और शैक्षणिक मामलों जैसे कि कार्यक्रम डिजाइन, पाठ्यक्रम उन्नयन, विशेषज्ञता व्याख्यान, अकादमिक और शासी परिषद के सदस्य आदि में महत्वपूर्ण भागीदारी रखते हैं। कौशल विकास की उत्कृष्ट गुणवत्ता, समकालीन उद्योग उन्मुख पाठ्यक्रम और अत्याधुनिक मशीनों और कार्यशालाओं पर व्यावहारिक अनुभव के कारण, एफडीडीआई के पास उद्योग में प्लेसमेंट का एक उत्कृष्ट रिकॉर्ड है।

आज इस अवसर पर तहसीलदार गुना ग्रामीण कमल सिंह मण्‍डेलिया, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गुना गौरव खरे, मुख्‍य नगरपालिका अधिकारी तेजसिंह यादव सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User