एक ही मेमू ट्रेन, एक ही रूट—लेकिन किराए में भारी फर्क, बीना–कोटा मेमू के भेदभाव पर यात्रियों में रोष
बीना कोटा मेमू ट्रेन के किराए को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। एक ही ट्रेन, एक ही रूट, लेकिन किराए में भारी अंतर… जिससे यात्रियों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है।
गुना (आरएनआई) गाड़ी संख्या 11603/11604 बीना–कोटा–बीना मेमू ट्रेन के किराए को लेकर यात्रियों में रोष है। चौंकाने वाली बात यह है कि इसी मेमू ट्रेन में गुना से अशोकनगर का किराया केवल 10 रुपये है, जबकि अशोकनगर से गुना की यात्रा के लिए यात्रियों से 30 रुपये वसूले जा रहे हैं।
यात्रियों का कहना है कि यह साफ तौर पर किराए में भेदभाव है। इस पूरे मामले को लेकर सुनील आचार्य ने रेल बोर्ड अध्यक्ष दिल्ली, पश्चिम मध्य रेलवे महाप्रबंधक जबलपुर और भोपाल रेल मंडल प्रबंधक को पत्र और ई-मेल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है।
सुनील आचार्य का आरोप है कि कोटा मंडल में इस मेमू ट्रेन का किराया साधारण पैसेंजर ट्रेन के अनुसार लिया जा रहा है, जबकि भोपाल मंडल में मावन से बीना तक उसी ट्रेन से यात्रा करने पर एक्सप्रेस श्रेणी का किराया वसूला जा रहा है।
उन्होंने इसे भोपाल मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों की लापरवाही और गैर-जिम्मेदारी बताया है और कहा है कि यह रेल प्रशासन के नियमों की खुली अवहेलना है।
अब बड़ा सवाल यह है कि
एक ही ट्रेन में दो अलग-अलग किराया क्यों?
क्या यात्रियों से मनमाने ढंग से वसूली की जा रही है?
यात्री रेल प्रशासन से इस किराया भेदभाव को तुरंत खत्म करने की मांग कर रहे हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



