एके-47 के कारतूस दोस्त को देने जा रहा था आर्मी जवान, मेरठ से गिरफ्तार, एटीएस कर रही जांच

मेरठ के पल्लवपुरम में आर्मी जवान राहुल एके-47 के कारतूस बेचने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया। आरोपी ने बताया कि ये कारतूस उसे जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन के दौरान मिले थे। एटीएस और सेना के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं।

Jun 19, 2025 - 22:26
 0  189
एके-47 के कारतूस दोस्त को देने जा रहा था आर्मी जवान, मेरठ से गिरफ्तार, एटीएस कर रही जांच

मेरठ (आरएनआई) मेरठ में एके-47 के कारतूस आर्मी सिपाही राहुल के बेचने जाने की जानकारी मिलने पर सेना के अधिकारी भी पूछताछ करने के लिए पल्लवपुरम थाने पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक आरोपी राहुल ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सेना के सर्च ऑपरेशन के दौरान उसे ये कारतूस मिले थे। कारतूस को कितने और किस-किस को बेचा जा रहा था, इसकी अभी पुलिस जांच करने में जुटी है। 

पल्लवपुरम नॉर्थ रैपिड स्टेशन के पास से पकड़े गए नगली आजड़ निवासी आर्मी सिपाही राहुल से एटीएस और सेना के अधिकारियों ने गहनता से पूछताछ की। मौके पर ही आर्मी के कमांडिंग ऑफिसर पुनीत शर्मा पहुंचे और पूछताछ की।

एटीएस और सेना के अधिकारियों ने थाना पुलिस को अपनी कार्रवाई से अलग रखा। आर्मी सिपाही की अन्य कोई संदिग्ध गतिविधियां तो नहीं थी, इसका भी पता लगाने में एटीएस लगी हुई है। 

वर्तमान में राहुल की तैनाती अहमदनगर महाराष्ट्र में सीटी बटालियन एमआईसी एंड एस ट्रेनिंग सेंटर में है। एटीएस ने कारतूस रखने का लाइसेंस मांगा तो सिपाही लाइसेंस नहीं दिखा सका। जिसके बाद एटीएस ने आर्मी सिपाही के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली है। राहुल ने किस-किस से संपर्क किया है, इसकी जांच कराई जा रही है।

छुट्टी पर आया राहुल शास्त्रीनगर निवासी एक दोस्त को कारतूस देने आया था। बताया गया है कि राहुल की जब शास्त्रीनगर निवासी युवक से दोस्ती हुई तो उसने राहुल को बताया कि वह एसटीएफ में तैनात है। 

उसने राहुल से कारतूस मांगे थे और बताया कि उसके कारतूस गुम हो गए हैं और उसकी नौकरी खतरे में। इस पर राहुल ने छुट्टी पर आने के दौरान उसे कारतूस लाकर देने की बात कही। 

राहुल ने छुट्टी पर आने के बाद दोस्त को फोन किया और एक कॉलेज के पास आने के लिए कहा। राहुल तो पहुंच गया, लेकिन दोस्त नहीं आया। इसी बीच एटीएस और पुलिस पहुंच गई। एक पुलिसकर्मी राहुल के पास पहुंचा तो वह कारतूस उसके ऊपर फेंककर भागने लगा। पुलिस ने राहुल को पकड़ लिया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.