एकीकृत माध्यमिक विद्यालय दीपगांव कला की छात्रा ने विज्ञान प्रोजेक्ट राज्य स्तरीय प्रदर्शन में प्रथम स्थान पाया
मध्यप्रदेश (आरएनआई) राज्य स्तरीय विज्ञान प्रोजेक्ट प्रदर्शनी 12/09/2024 को जबलपुर में आयोजित हुई। जिसमें शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय कक्षा 8 वीं की छात्रा कुमारी हर्षिता पंवार D/O श्री विजय पंवार ने सामाजिक विज्ञान के प्रोजेक्ट पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
हर्षिता की इस उपलब्धि पर बधाई दी है,बधाई देने वालों में मुख्य रूप से जिला शिक्षा अधिकारी हरदा श्री डी. एस. रघुवंशी, सहायक संचालक श्री बलवंत पटेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस. पी. कंगाली, विकासखंड श्रोत समन्वयक रमेश पटेल,संकुल प्राचार्य दिलीप बछाने,प्रधान पाठक संजय भारद्वाज एवं शाला परिवार से सभी सदस्यों और ग्रामीणजनों ने बधाई प्रेषित की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



