‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ — निजी जमीन पर सड़क डालने का मामला उजागर
गुना (आरएनआई) जिले के विधानसभा बमोरी के ग्राम खड़कपुर से धनोरिया तक सड़क को जोड़ा जा रहा है जिसकी दूरी करीबन 4 किलोमीटर है और कागजों में सर्वे क्रमांक 29 एवं 38 पर सड़क नहीं डाली जा रही है यह दर्शाया जा रहा है हकीकत में सर्वे क्रमांक 29 नंदकिशोर मीणा की जमीन है जो उसे विरासत में मिली है। हमेशा से जोत रहे हैं इस जमीन पर खड़कपुर से धनोरिया तक की सड़क को डाली जा रहा है।
जमीन मालिक ने छोटे से लेकर बड़े अधिकारी तक अपनी समस्या रखी आवेदन दिए इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं है। निजी जमीन पर सड़क डाली जा रही है और जमीन मालिक को बिना बजे कार्रवाई कर थाने भेज दिया गया उल्टा चोर कोतवाल को डांटे नंदकिशोर मीणा की निजी जमीन पर करीबन 14 फीट चौड़ी और 1000 फीट लंबी जमीन पर सड़क डाली जा रही है। पास में 32 नंबर सर्वे क्रमांक सरकारी है उसे पर सड़क नहीं डाल रहे हैं यह अधिकारियों की मिली भगत से ही हो रहा है। क्या नंदकिशोर मीणा ऐसे ही चक्कर काटते रहेंगे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



