उधरनपुर के पास गाय को बचाने में टेम्पो पलटा, दो लोग गंभीर रूप से जख्मी

Monday, February 12, 2024 - 16:27
Updated: 3 years ago
0
उधरनपुर के पास गाय को बचाने में टेम्पो पलटा, दो लोग गंभीर रूप से जख्मी
अस्पताल में इलाज करवाते घायल

शाहाबाद हरदोई । शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उधरनपुर में गाय को बचाने के चक्कर एक टेम्पो अनियंत्रित हो गया। जिससे दो यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से दोनों को हरदोई रेफर किया गया। सिंगुलापुर थाना पाली निवासी मुरारी दीक्षित 65 वर्ष तथा तहबरगंज मिश्रीपुर थाना रामचंद्र मिशन निवासी जगदीश पुत्र काशीनाथ 70 वर्ष टेम्पो से बैठकर आठ बजे रात्रि में शाहजहांपुर जा रहे थे। जैसे ही टेम्पो मोहल्ला उधरनपुर पहुंचा । तेज रफ्तार टेम्पो सड़क क्रास करती गाय को बचाने के चक्कर में टेम्पो पलटा गया। जिसमें दोनों यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गये। दोनों घायलों को सीएचसी शाहबाद में भर्ती कराया गया परंतु हालत चिंताजनक होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User