शाहाबाद: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

Monday, February 12, 2024 - 17:06
Updated: 3 years ago
0
शाहाबाद: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

शाहाबाद हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा तिराहा पाली रोड की एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल में मौत हो गई। मायके पक्ष ने काफी जद्दोजहद के बाद मृतका का पोस्टमार्टम करवाया है। मायके वालों का आरोप है कि मृतका के शरीर पर चोट के काफी निशान है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा तिराहा ( खेड़ा बीबीजयी) निवासी अंकित शर्मा का विवाह हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम भदेवरा की रहने वाली शिवानी 21 वर्ष पुत्री राजेश के साथ 19 जनवरी 2023 को संपन्न हुआ था। मायके वालों ने बताया अक्टूबर महीने से शिवानी मायके में रह रही थी। बुधवार को अंकित शर्मा ने अपने ससुर राजेश को मोबाइल से शिवानी को हरदोई पिहानी चुंगी पर लाने के लिए कहा तो अंकित शर्मा के ससुर अपनी पुत्री को लेकर पिहानी चुंगी पहुंचे। वहां से अंकित शर्मा अपनी पत्नी शिवानी को लेकर शाहाबाद आ गया। मायके पक्ष के अनुसार बुधवार को ही अचानक उनके पास फोन आया कि शिवानी काफी बीमार है और जिला अस्पताल शाहजहांपुर में भर्ती है। रविवार को शिवानी की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोग शिवानी का शव लेकर सीएचसी शाहाबाद आए और शिवानी का पोस्टमार्टम करने की जिद करने लगे। सीएचसी शाहाबाद से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और पंचनामा भरकर शिवानी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मायके पक्ष के अनुसार शिवानी के शरीर पर चोट के काफी निशान थे। प्रभारी निरीक्षक राजदेव मिश्रा ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User