उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने की घोषणा — 7 जिलों के बीच होगा डबल राउंड-रॉबिन इंटर-डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आगरा के होटल पूनम प्लाज़ा में आयोजित हुई जिसमें आगरा, मथुरा, अलीगढ़, एटा, फिरोजाबाद, कासगंज और हाथरस जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता यूपीसीए अध्यक्ष अर्नल प्रद्योत ने की जबकि उपाध्यक्ष डी.आर. गुप्ता, सचिव जी.डी. शर्मा और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Oct 5, 2025 - 23:45
 0  4.5k
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने की घोषणा — 7 जिलों के बीच होगा डबल राउंड-रॉबिन इंटर-डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट

आगरा (आरएनआई) उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आगरा के होटल पूनम प्लाज़ा में आयोजित हुई जिसमें आगरा, मथुरा, अलीगढ़, एटा, फिरोजाबाद, कासगंज और हाथरस जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता यूपीसीए अध्यक्ष अर्नल प्रद्योत ने की जबकि उपाध्यक्ष डी.आर. गुप्ता, सचिव जी.डी. शर्मा और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आने वाले सप्ताह से 15 नवंबर 2025 तक सातों जिलों के बीच डबल राउंड-रॉबिन प्रारूप में इंटर-डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रत्येक टीम कुल छह मैच खेलेगी जिससे खिलाड़ियों को घरेलू और बाहरी दोनों परिस्थितियों में खेलने का अनुभव मिलेगा। श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन आगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा।

टूर्नामेंट का पहला राउंड आगरा में होगा जिसमें मथुरा बनाम अलीगढ़, एटा बनाम फिरोजाबाद और कासगंज बनाम हाथरस के मुकाबले खेले जाएंगे। दूसरा राउंड मथुरा में होगा जिसमें अलीगढ़ बनाम एटा, फिरोजाबाद बनाम कासगंज और हाथरस बनाम आगरा के मैच होंगे। इसी क्रम में आगे के राउंड अन्य जिलों में आयोजित किए जाएंगे।

बैठक के समापन पर यूपीसीए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने सभी जिला प्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। अध्यक्ष अर्नल प्रद्योत ने कहा कि प्रत्येक जिला प्रतिनिधि की मेहनत काबिले तारीफ है और यही एकता प्रदेश में क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। उपाध्यक्ष डी.आर. गुप्ता ने कहा कि यह टूर्नामेंट युवाओं के लिए एक नया अध्याय साबित होगा और हमारा लक्ष्य है कि हर जिले की प्रतिभा राज्य और देश का गौरव बने।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.