उत्तर कन्नड़ जिले में भूस्खलन के चलते सात लोगों के मारे जाने की आशंका, एक ही परिवार के पांच सदस्य

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 66 पर सड़क किनारे एक छोटी सी दुकान चलाने वाले परिवार के सदस्यों के कीचड़ और मिट्टी में दबे होने की आशंका है। 

Jul 16, 2024 - 15:30
 0  675
उत्तर कन्नड़ जिले में भूस्खलन के चलते सात लोगों के मारे जाने की आशंका, एक ही परिवार के पांच सदस्य

बेंगलुरु (आरएनआई) कर्नाटक के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बनने और भूस्खलन होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब उत्तर कन्नड़ जिले के शिरूर में मंगलवार को भीषण भूस्खलन हुआ। इसमें एक ही परिवार के पांच सदस्य सहित सात लोगों के मारे जाने की आशंका है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 66 पर सड़क किनारे एक छोटी सी दुकान चलाने वाले परिवार के सदस्यों के कीचड़ और मिट्टी में दबे होने की आशंका है। शुरुआती जानकारी के आधार पर सूत्रों ने यह भी बताया कि भूस्खलन के कारण एक गैस टैंकर पास की गंगावली नदी में जा गिरा। वहीं, घटना के समय दुकान पर कथित तौर पर चाय पी रहे वाहन का चालक और क्लीनर लापता हैं। 

पुलिस अधिकारी ने कहा कि बचाव कार्य चल रहा है। करवार के विधायक सतीश सैल ने विधानसभा में मुद्दा उठाते हुए कहा कि उन्हें मिली रिपोर्ट के अनुसार भूस्खलन के बाद 10-15 लोगों के गंगावली नदी में गिर जाने की संभावना है। वहीं, राजस्व मंत्री कृष्ण बायरे गौड़ा ने सदन को बताया कि उन्होंने जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है और वह बाद में इस बारे में कुछ कहेंगे। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.