उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ से मैदान तक छाए बादल; कई जिलों में तूफान और बारिश की चेतावनी
देहरादून (आरएनआई)। उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रही गर्मी के बीच रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। पहाड़ से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक आसमान में बादल छा गए, जिससे तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज हवा, बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 15 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान चलने की संभावना है। इसे देखते हुए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलने की आशंका के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं बिजली चमकने, तेज बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले चार से पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिल सकती है।
शनिवार के मौसम के आंकड़ों के अनुसार देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पर्वतीय क्षेत्र मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 23.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



