उत्तराखंड में देर रात और तड़के बरप रही आपदाएं, अब तक सौ से ज्यादा मौतें

उत्तराखंड में आपदाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। छह अगस्त को पौड़ी जिले में सुबह पांच बजे आपदा आई। इसके बाद 24 अगस्त को थराली में रात एक बजे बादल फटा और भारी तबाही हुई। 15 सितंबर की रात डेढ़ बजे देहरादून में अतिवृष्टि शुरू हुई जो सुबह तक जारी रही। 

Sep 19, 2025 - 10:23
 0  162
उत्तराखंड में देर रात और तड़के बरप रही आपदाएं, अब तक सौ से ज्यादा मौतें

देहरादून (आरएनआई) प्रदेश में देर रात और तड़के आपदा काल बनकर टूट रही है। अतिवृष्टि से जानमाल को भारी नुकसान हो रहा है। रात के अंधेरे में घटना होने पर लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिल पाता है। अब तक प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के चलते सौ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

छह अगस्त को पौड़ी जिले में सुबह पांच बजे आपदा आई और जानमाल का भारी नुकसान हुआ। इसके बाद 24 अगस्त को थराली में रात एक बजे बादल फटा और भारी तबाही हुई। 15 सितंबर की रात डेढ़ बजे देहरादून में अतिवृष्टि शुरू हुई जो सुबह तक जारी रही। इस आपदा में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है।

13 लोग लापता हैं। इसके तीन दिन बाद ही 18 सितंबर को चमोली जिले के तहसील नंदानगर क्षेत्र में रात करीब दो बजे बादल फट गए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दोपहर के बाद और देर रात का समय अतिवृष्टि के लिए अनुकूल होता है। मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह कहते हैं कि रात के समय कूलिंग अधिक होती है ऐसे में अगर लो प्रेशर से बारिश की परिस्थितियां हैं तो अधिक बारिश होने की संभावना रहेगी। मौसम वैज्ञानिक सीएस तोमर कहते हैं कि रात में 11 से सुबह पांच बजे के समय में इस तरह की घटनाएं ज्यादा होती हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.