उत्तम नगर हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलीं सीएम रेखा गुप्ता, बोलीं—दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा
नई दिल्ली (आरएनआई) उत्तम नगर हत्याकांड के बाद रेखा गुप्ता ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। सोमवार को दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री ने मृतक तरुण के परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि सरकार इस मुश्किल समय में उनके साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने परिवार को आश्वासन दिया कि दिल्ली सरकार उनकी हर जरूरत में सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को कानूनी सहायता सहित हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि तरुण के परिवार का दर्द बेहद गहरा है और उन्हें न्याय दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सीएम ने अधिकारियों को इस जघन्य अपराध में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मामले में त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए सरकार हर जरूरी कदम उठाएगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)