उज्जैन में बढ़ा स्ट्रीट डॉग्स का आतंक — घर लौटती शिक्षिका पर झुंड ने किया हमला, सुप्रीम कोर्ट आदेशों के बाद भी लापरवाह प्रशासन
उज्जैन (आरएनआई) मप्र के उज्जैन में स्ट्रीट डॉग्स का आतंक बढ़ता जा रहा है। प्रकाश नगर क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक शिक्षिका अपूर्वा देवनाथ पर चार से पाँच कुत्तों ने हमला कर दिया। शिक्षिका तीन बत्ती चौराहे से घर लौट रही थीं, तभी अचानक कुत्तों ने उन पर झपट्टा मारा और पैरों में कई जगह काट लिया। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया और चरक अस्पताल पहुंचाया गया।वहीं सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में आदेश दिया है कि स्कूल, कॉलेज और अस्पताल जैसे सार्वजनिक स्थलों से स्ट्रीट डॉग्स को हटाया जाए, लेकिन शहर में जिम्मेदार विभागों की लापरवाही साफ नजर आ रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

