उच्‍च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव 22 जून को गुना जिले के भ्रमण पर रहेंगे

Wednesday, June 21, 2023 - 18:45
0

गुना। प्रदेश के उच्‍च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव 22 जून को जिला गुना का भ्रमण कार्यक्रम प्राप्‍त हुआ हैं। जिला सत्‍कार अधिकारी द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार डॉ. यादव 22 जून को दोपहर 2:30 बजे अशोकनगर से बमोरी जिला गुना के लिए प्रस्‍थान करेगें। सांय 05:00 बजे बमोरी, जिला गुना में शासकीय महाविद्यालय बमोरी के भवन का भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होगें। तत्‍पश्‍चात सांय 05:30 बजे भोपाल के लिये प्रस्‍थान करेगें। 
कलेक्‍टर गुना द्वारा जारी आदेश अनुसार दिनांक 22 जून को ग्राम बमोरी तहसील बमोरी जिला गुना में शासकीय महाविद्यालय बमोरी के भपन के भूमिपूजन कार्यक्रम में उच्‍च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। कार्यक्रम के संबंध में कार्यक्रम की संपूर्णं व्‍यवस्‍था, अतिथियों के आमं‍त्रण, शिलापट्टिका तैयार कराने हेतु बीके तिवारी प्राचार्य शासकीय पीजी कॉलेज गुना को नोडल अधिकारी के रूप में जिम्‍मेदारी दी गयी है। कानून व्‍यवस्‍था के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व गुना, सुरक्षा व्‍यवस्‍था के लिए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, एवं संपूर्णं कार्यक्रम के सहायक नोडल अधिकारी मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बमोरी रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User