ईडी की बड़ी कार्रवाई: तमिलनाडु के मंत्री पेरियासामी और विधायक सेंथिल के ठिकानों पर छापेमारी
तमिलनाडु के मंत्री आई पेरियासामी और विधायक सेंथिल पर ईडी ने शिकंजा कसा है। प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉड्रिंग मामले में उनके ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी की टीम ने उनके परिवार के चेन्नई और डिंडीगुल स्थित परिसरों पर तलाशी ली।
चेन्नई (आरएनआई) तमिलनाडु के मंत्री आई पेरियासामी और विधायक सेंथिल पर ईडी ने शिकंजा कसा है। प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉड्रिंग मामले में उनके ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी की टीम ने उनके परिवार के चेन्नई और डिंडीगुल स्थित परिसरों पर तलाशी ली। प्रवर्तन निदेशालय ने तमिलनाडु के ग्रामीण विकास मंत्री आई पेरियासामी के गोविंदपुरम, दुरईराज नगर, डिंडीगुल स्थित आवास पर तलाशी ली। यहां सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ जवान तैनात किए गए हैं। इसके बाद ईडी ने डिंडीगुल में मंत्री की बेटी इंदिरानी और उनके बेटे पलानी विधायक आईपी सेंथिल कुमार के आवास पर भी छापेमारी की।
इससे पहले अप्रैल में मद्रास हाईकोर्ट ने डिंडीगुल जिले की एक विशेष अदालत को 2.1 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति के मामले में डीएमके नेता और तमिलनाडु के मंत्री आई पेरियासामी और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आरोप तय करने का निर्देश दिया था। जस्टिस पी वेलमुरुगन ने सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) द्वारा दायर आपराधिक पुनरीक्षण याचिकाओं पर यह निर्देश दिया था। याचिका में पेरियासामी और उनके परिवार के सदस्यों को मामले से मुक्त करने के विशेष अदालत के आदेश को चुनौती दी गई थी।
मामला यह था कि पेरियासामी ने 2006 से 2010 के बीच मंत्री रहते हुए अपने और अपनी पत्नी पी सुशीला तथा बेटों पी सेंटिलकुमार और पी प्रभु के नाम पर 2.1 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की थी, जो उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक थी। डिंडीगुल जिले की एक विशेष अदालत ने मामले से सभी चार लोगों को बरी कर दिया था। इसे चुनौती देते हुए डीवीएसी ने 2018 में वर्तमान आपराधिक पुनरीक्षण याचिका दायर की। पेरियासामी मौजूदा डीएमके सरकार में ग्रामीण विकास, पंचायत और पंचायत संघ के विभागों को संभालते हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



