इनामी दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच, बाबा लाडी को चित कर विजेता बने कमल पहलवान

Saturday, September 6, 2025 - 20:34
Updated: 1 year ago
0
इनामी दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच, बाबा लाडी को चित कर विजेता बने कमल पहलवान

फतेहपुर (आरएनआई) बरेठर स्थित मौहायी बगिया में विशाल इनामी दंगल का आयोजन हुआ। इस दंगल में नेपाल, हरियाणा, पंजाब, बाँदा, कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर के पहलवानों ने हिस्सा लिया। हजारों की संख्या में दर्शकों ने पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। एक दर्जन से अधिक छोटी-बड़ी कुश्तियां हुईं। नेपाल के काठमांडू से आए पहलवान बसंत थापा की कुश्ती ने दर्शकों को विशेष रूप से प्रभावित किया। दर्शकों ने उनकी प्रतिभा को देखते हुए खूब इनाम दिया।

दंगल की फाइनल कुश्ती 21000 रुपये की पुरस्कार राशि के लिए बाबा लाडी और कमल पहलवान के बीच हुई। 15 मिनट तक चली इस रोमांचक कुश्ती में कमल पहलवान ने बाबा लाडी को चित कर विजय प्राप्त की। इसके अलावा बसंत थापा, अंसार, अमन और जुनैद समेत अन्य पहलवानों की कुश्तियां भी हुईं। सभी प्रतिभागी पहलवानों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में एडवोकेट अमित के शुक्ला, ऋषभ सिंह जनसेवक, आलोक सिंह चैहान, रिशु सिंह कछवाह, संगम तोमर, आलोक गौड़, सुंदरम तिवारी, सत्येंद्र सिंह, राज सिंह, अनुराग सिंह, कमल यादव, विमल कुशवाहा, कमल सिंह गौतम और कुलदीप यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User