इंदौर में फिटनेस प्रेमी कारोबारी मनीष बिड़ला का हार्ट अटैक से निधन, 53 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Monday, July 6, 2026 - 21:33
Updated: 2 months ago
0
इंदौर में फिटनेस प्रेमी कारोबारी मनीष बिड़ला का हार्ट अटैक से निधन, 53 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

#इंदौर - वर्तमान समय में हार्ट अटैक से होने वाली मौतों के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। चिंता तब और गहरा जाती है, जब इसका शिकार कोई ऐसा व्यक्ति हो, जो अपनी फिटनेस और स्वास्थ्य को लेकर बेहद सजग और अनुशासित जीवनशैली अपनाता रहा हो। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसने शहर के सामाजिक और व्यावसायिक वर्ग को स्तब्ध कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, मनीष बिड़ला का 53 वर्ष की आयु में हृदयाघात के कारण आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही उन्हें जानने वाले लोग स्तब्ध रह गए। मनीष बिड़ला अपने अनुशासित जीवन, सामाजिक सक्रियता और फिटनेस के प्रति गंभीरता के लिए जाने जाते थे। परिचितों के अनुसार, वे सामाजिक रूप से प्रतिष्ठित, आर्थिक रूप से समृद्ध और सामान्यतः तनावमुक्त जीवन व्यतीत कर रहे थे।

करीबी लोगों के अनुसार, मनीष बिड़ला की दिनचर्या में प्रतिदिन बिना किसी अवकाश के साइकिलिंग करना, मित्रों के साथ नियमित वॉक करना, सप्ताह में दो से तीन बार स्विमिंग करना और जिम में व्यायाम करना शामिल था। वे संतुलित खानपान का पालन करते थे और स्वास्थ्य को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतते थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User