इंदौर में अतिक्रमण हटाने गए तहसीलदार और पटवारी पर गार्ड ने की फायरिंग, मौके से जान बचाकर भागे अधिकारी

Wednesday, August 14, 2024 - 22:49
Updated: 2 years ago
0
इंदौर में अतिक्रमण हटाने गए तहसीलदार और पटवारी पर गार्ड ने की फायरिंग, मौके से जान बचाकर भागे अधिकारी

इंदौर (आरएनआई) इंदौर शहर में दिनदहाड़े एक जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने पहुंचे प्रशासनिक अमले पर एक गार्ड ने लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिए। प्रशासन की टीम दल-बल के साथ जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण को तोड़ने पहुंची थी, तभी यह घटना हुई जैसे ही घटना की जानकारी महकमें में फैली अफरा तफरी मच गई पुलिस ने एक गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

इंदौर के अरबिंदो हॉस्पिटल से लगी सात एकड़ से ज्यादा जमीन पर कब्जा हटाने पहुंची प्रशासन की टीम के उस वक्त हाथ पांव फूल गए जब तहसीलदार, पटवारी समेत पुलिस जवानो की मौजूदगी में एक गार्ड ने लायसेंसी बंदूक से फायर कर दिए इस मामले में पुलिस ने गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ कर ली है।

घटना को लेकर राजेश दंडोतिया ने शुरुवाती जानकारी मीडिया को देते हुए बताया कि साल 2015-16 में ईडी द्वारा अटैच किया गया था 2023 में न्यायालय के आदेश के बाद अवैध रूप से कब्जेदारों को हटाने के निर्देश जिलां कलेक्टर को दिए गए तादात्म्य में अधिकरीयो द्वारा अरबिंदो हॉस्पिटल के पीछे सात एकड़ जमीन पर अवैध रूप से कब्जा हटाने पहुँचे तो मौजूद गार्ड ने हवाई फायर किया जिससे अधिकारी बचे मामला कोर्ट पहुंचा जिस पर न्यायालय ने अवैध निर्माण तोड़ने के आदेश दिए थे लेकिन जैसे ही बुधवार को तहसीलदार पटवारी और अन्य लोगो के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे तो कार्रवाई के बीच गार्ड ने फायरिंग की घटना को अंजाम दे दिया

राजेश दंडोतिया के अनुसार मौके कई लोग रहते थे जो खाली कर गए लेकिन वर्तमान में रह रहे दो-तीन गार्ड मौके पर थे उनमें से एक गार्ड ने हवाई फायर किया जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस अब आगे वैधानिक कार्रवाई करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User