इंदौर कांड: ‘सबसे स्वच्छ शहर’ की छवि पर दाग, जवाबदेही की मांग तेज
इंदौर (आरएनआई) इंदौर में हुआ कांड सिर्फ एक प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की प्रतिष्ठा पर लगा धब्बा है। देश की सबसे स्वच्छ नगरी के रूप में पहचान बना चुका Indore आज बदइंतज़ामी और भ्रष्ट तंत्र की वजह से कटघरे में खड़ा है। इसके साथ ही Madhya Pradesh की छवि भी धूमिल हुई है।
नगर निगम में ठेकों की बंदरबांट हो रही है, सत्ताधारी दल के पार्षद लाभ ले रहे हैं, और नई पाइपलाइन की फाइल महीनों तक एमआईसी में दबाकर रखी जाती है। जब समय पर निर्णय नहीं लिया जाएगा तो ऐसी घटनाएँ होंगी ही। यह सीधी-सीधी लापरवाही नहीं, बल्कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों की विफलता है।
नगर विकास मंत्री स्वयं इंदौर के निवासी हैं और वर्षों से इस विभाग का दायित्व संभाल रहे हैं। फिर भी अगर ऐसी घटना होती है, तो जिम्मेदारी से भागा नहीं जा सकता। नैतिकता बची है तो इस्तीफा दें।
मैं साफ शब्दों में कहता हूँ — महापौर हों, एमआईसी हो या नगर विकास मंत्री, सबकी जवाबदेही तय होनी चाहिए।
प्रदेश की जनता जवाब मांग रही है और हम यह लड़ाई सड़क से सदन तक पूरी ताकत से लड़ेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)