इंडिया गठबंधन के बड़े नेताओं को स्वाति मालीवाल की चिट्ठी, राहुल गांधी से मांगा मिलने का समय

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने इंडिया गठबंधन के बड़े नेताओं से मिलने का समय मांगा है। जिसके लिए उन्होंने सभी को चिट्ठी लिखी है।

Tuesday, June 18, 2024 - 13:05
Updated: 2 years ago
0
इंडिया गठबंधन के बड़े नेताओं को स्वाति मालीवाल की चिट्ठी, राहुल गांधी से मांगा मिलने का समय

नई दिल्ली (आरएनआई) बीती 13 मई को दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई घटना के बाद एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। स्वाति मालीवाल ने अपने मामले को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं को चिट्ठी लिखी है और उन्होंने मिलने का समय भी मांगा है। 

स्वाति मालीवाल ने एक्स पर पोस्ट साझा कर बताया कि उन्होंने इंडी गठबंधन के बड़े नेताओं को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने कहा कि पिछले 18 सालों से मैंने जमीन पर काम किया है और नौ सालों में महिला आयोग में 1.7 लाख केस में सुनवाई की। 

आगे लिखा कि बिना किसी से डरे और किसी के आगे झुके हुए। महिला आयोग को एक बहुत ऊंचे मुकाम पर खड़ा किया। लेकिन बहुत दुख की बात है कि पहले मुझे मुख्यमंत्री के घर पर बुरी तरह पीटा गया, फिर मेरा चरित्र हरण किया गया है। आज इस विषय पर मैंने इंडी गठबंधन के सभी बड़े नेताओं को पत्र लिखा है। मैंने सबसे मिलने का समय मांगा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User