आवन स्थित सुमन फिलिंग स्‍टेशन की शिकायत एवं स्‍टॅाक में अंतर पाये जाने पर पेट्रोल पंप को किया गया सील

Sep 5, 2024 - 22:04
Sep 5, 2024 - 22:04
 0  297
आवन स्थित सुमन फिलिंग स्‍टेशन की शिकायत एवं स्‍टॅाक में अंतर पाये जाने पर पेट्रोल पंप को किया गया सील

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशन में खाद्य विभाग द्वारा विभिन्‍न संस्‍थानों का निरीक्षण जारी हैं इसी क्रम में आज सुमन फिलिंग स्टेशन की जांच में स्टॉक पेट्रोल 1897 लीटर और डीजल में 2260 ली का अंतर पाया गया है स्टॉक रिजिस्टर जानकारी अनुसार मेंटेन नहीं किया गया था तथा अग्निशमक यंत्र भी एकस्पयर पाया गया इसलिए पेट्रोल की शिकायत पर पंप सील किया गया। जांच में डेंसिटी मशीन और वास्तिवक अंतर से सैंपल की कार्यवाही भी की गयी हैं।

इसमें मोटर स्पीड और हाई स्पीड डीजल एक्ट 2005 के तहत कार्यवाही की गयी हैं। जांच के दौरान जिला खाद्य आपूर्ति अ‍धिकारी श्री तुलेश्वर कुर्रे, श्री शिवराम कुशवाह, इंदु शर्मा और नायब तहसीलदार सुश्री रेणु कांसलीवाल तथा पुलिस बल उपस्थित रहे ।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0