आरोन तहसील में वैश्य महासम्मेलन कैलेण्डर का हुआ विमोचन

Dec 26, 2024 - 19:44
Dec 26, 2024 - 19:45
 0  1k
आरोन तहसील में वैश्य महासम्मेलन कैलेण्डर का हुआ विमोचन

गुना (आरएनआई) मध्यप्रदेश वैश्य महासम्मेलन द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 2025 के बहुरंगीय कैलेंडर का प्रकाशन किया गया। इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में आरोन तहसील में तहसील सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें संगठन के जिला पदाधिकारी एवं तहसील पदाधिकारियों समेत आधा सेकड़ा सदस्यों की उपस्थिति रही।

वैश्य महासम्मेलन जिला महामंत्री विकास जैन नखराली ने बताया कि बैठक में संगठन की सदस्यता वृद्धि पर विशेष चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज को संगठित कर वैश्य महासम्मेलन का विस्तार करते हुए गुना जिले की प्रत्येक तहसील में कैलेण्डर विमोचन एवं तहसील सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है । उन्होंने यह भी कहा कि वैश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का निदान सबको मिल-जुलकर करना होगा।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0