सुलतानपुर: आरोग्य भारती ने रानीपुर कायस्थ गांव में आयोजित किया स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर

Sunday, January 19, 2025 - 13:24
Updated: 2 years ago
0
सुलतानपुर: आरोग्य भारती ने रानीपुर कायस्थ गांव में आयोजित किया स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर

सुलतानपुर (आरएनआई) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अनुषांगिक संगठन आरोग्य भारती ने रानीपुर कायस्थ गांव में स्व जयप्रकाश श्रीवास्तव की पुण्यतिथि स्मृति में प्रधान प्रतिनिधि अमित श्रीवास्तव वीरु के संयोजन में स्वास्थ्य चिकित्सा परीक्षण शिविर आयोजित किया।

भगवान धन्वंतरि के चित्र पर अतिथि चिकित्सकों ने पुष्पार्चन कर स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ किया। चिकित्सा शिविर को संबोधित करते आरोग्य भारती सुल्तानपुर के जिला अध्यक्ष डॉ घनश्याम अग्रहरि ने बताया कि चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में आरोग्य भारती पूरे देश में जरूरतमंद असहाय मजलूमों के साथ साथ समाज के सभी लोगों के लिए अपनी सेवाएं दे रही है।

इसी क्रम में आज रानीपुर कायस्थ ग्रामपंचायत में प्रधान प्रतिनिधि अमित श्रीवास्तव वीरु के सहयोग से शिविर आयोजित किया गया है।इस शिविर में डॉ अनिल कुमार पाण्डेय, डॉ नव्या अग्रहरि,डॉ अभिषेक पाण्डेय, डॉ मंगला प्रसाद श्रीवास्तव,डॉ प्रदीप मिश्र, डॉ दीपक दुबे, डॉ अजय कुमार शर्मा, डॉ प्रशान्त श्रीवास्तव,यूनिक फाउण्डेशन के डॉ अनूप मिश्रा, सुश्री सुषमा चौरसिया, रोहित, पारूल गुप्ता डॉ एके सिंह अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

इस स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर में यूनिक फाउण्डेशन द्वारा महिलाओं किशोरियों को निःशुल्क सिनेटरी पैड वितरित किया गया।इस मौके पर रानीपुर कायस्थ ग्राम पंचायत की प्रधान श्रीमती अनीता श्रीवास्तव,ई माता प्रसाद श्रीवास्तव, डॉक्टर सीएल श्रीवास्तव,रामदौर मिश्र,विकास मिश्र, आंसू श्रीवास्तव,तरुनेश श्रीवास्तव बंटी, अनूप श्रीवास्तव, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User