आरटीओ की ताबड़तोड़ कार्रवाई में आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों के किए चालान

Saturday, October 14, 2023 - 20:48
0
आरटीओ की ताबड़तोड़ कार्रवाई में आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों के किए चालान

 सिकंदराराऊ।
जिले भर में लगातार गैर परमिट की अवैध गाड़ियां एवं ओवरलोडिंग और टैक्स चोरी के चलते लगातार आला अधिकारियों को इसकी सूचना प्राप्त हो रही है। इसी श्रृंखला में हाथरस आरटीओ ने आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों को अलीगढ़ एटा राजमार्ग से अपनी संयुक्त टीम के साथ  दबोचा । वहीं जब अधिकारियों से बात की तो बताया क्षमता से अधिक माल भरा हुआ था और कुछ गाड़ियों का टैक्स जमा नहीं है और कुछ का परमिट नहीं था जिसके चलते इन सभी गाड़ियों को पकड़ कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए  कोतवाली पर खड़ा करा दिया है। आरटीओ अधिकारी की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User