आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2023-24 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुयी

Tuesday, February 13, 2024 - 17:20
Updated: 3 years ago
0
आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2023-24 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुयी

शाहजहाँपुर (आरएनआई) जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2023-24 के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पुलिस के पदों पर भर्ती परीक्षा हेतु तैयारियों को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापक के साथ चर्चा की तथा परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश संबधित अधिकारियों को दिये। 

आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2023-24 दिनांक 17 व 18 फरवरी 2024 को दो-दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली में 10.00 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली में 3.00 बजे से 05.00 बजे तक जनपद के 11 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न करायी जायेगी। सुरक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रो पर कड़े इंतेजाम किये गये है। सभी परीक्षा केन्द्रों पर 04 सेक्टर 14 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किये गये है। जिन परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की संख्या 504 से अधिक है उन पर 02 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है। 

जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुये बताया कि जनपद में धारा-144 सी०आर०पी०सी० प्रभावी है। परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ एवं अन्य संचार संबंधी उपकरण एवं आईटी०गजेट्स ले जाना पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा तथा परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर की परिधि में फोटो कॅापियर मशीन संचालित किया जाना तथा परीक्षा केन्द्र के आस-पास 200 मीटर की परिधि के भीतर अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक ऑफिसर तथा केंद्र व्यवस्थापक को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि उनके द्वारा अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण कर यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि परीक्षा केंद्र पर सभी मूलभूत सुविधाएं एवं सीसीटीवी कैमरे एवं जैमर सुचारू रूप से संचालित हो, यदि कोई भी मूलभूत सुविधा, सीसीटीवी कैमरा एवं जैमर सुचारू रूप से काम नहीं कर रहा हो तो तत्काल उसको सही कराने की कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए।

परीक्षा प्रारम्भ होने के पूर्व समय से स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं परीक्षा कार्य से सम्बद्ध कार्मिकों का परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित समयनुसार प्रत्येक दशा में पहुँचना आवश्यक है। उन्होने कहा कि परीक्षा के सफल आयोजन हेतु प्रत्येक को संवेदनशील रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होने निर्देश दिये कि परीक्षा केन्द्रो पर जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है केन्द्र व्यवस्थापक उनकी सत्य निष्ठा की पुष्टि अवश्य कर लें। एआरएम रोडवेज तथा एआरटीओं को बसों के संचालन की व्यवस्था तथा निर्धारित किराया सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिये। खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि होटल अथवा रेस्टोरेंट में रेट लिस्ट अवश्य लगी हो किसी भी चीज की कीमत निर्धारित मूल्य से अधिक न वसूली जाये। सुरक्षा एजेन्सी के प्रतिनिधि को निर्देशित करते हुये कहा कि सुरक्षा संबधी सभी मानको को गंभीरता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। मोबाइल, बैग इत्यादि जमा करने हेतु क्लॉक रूम परीक्षा कक्ष से दूरी पर बनाये जाने हेतु निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिये कि परीक्षार्थी अथवा ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी के सिवा कोई अन्य व्यक्ति परीक्षा केन्द्र में प्रवेश न करें यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि आयोजित होने वाली परीक्षा में यदि किसी भी अधिकारी की लापरवाही संज्ञान में आती है तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।  बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अशोक मीणा, अपर जिलाधिकार प्रशासन श्री संजय कुमार, डीआईओएस श्री हरिवंश कुमार सहित सभी सेक्टर/स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User